कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह पेशवाई मार्गो का किया निरिक्षण
अधिकारियों को व्यवस्थित कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने श्री महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र, रुद्र सागर सेतु, श्री महाकाल मंदिर प्रवचन हाल निर्माणरत कार्य, महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल व श्री महाकाल मंदिर में भी निरीक्षण किया
उज्जैन,29 जनवरी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत पेशवाई मार्गो का निरीक्षण किया। सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई के रूट्स का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी मार्गो की गूगल मेप मार्किंग के निर्देश दिए। मार्गो से अतिक्रमण एवं सौंदर्यकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नीलगंगा तालाब का सौंदर्यकरण एवं व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
पेशवाई मार्गो के निरीक्षण के दौरान अग्नि अखाड़े की पेशवाई का मार्ग का लाल बाबा के मंदिर से, निरंजनी अखाड़े की संख्या राजे धर्मशाला से, जूना अखाड़ा,नया उदासीन ,आनंद, आवाहन, अटल, निर्वाणी अखाड़ों का पेशवाई मार्ग नीलगंगा से, उदासीन अखाड़ा का अलखधाम आश्रम से, निर्मल अखाड़ा का गुरुद्वारा फ्रीगंज से आदि मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाक चौक से अंकपात मार्ग होते हुए निकास चौराहा, इंदौर गेट से कंठाल मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा आदि पेशवाई के मार्गों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल अन्न क्षेत्र में प्रथम तल पर संचालित प्रसादी क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने प्रवचन हाल, रोप वे के निर्माणरत कार्यों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने रुद्रसागर सेतु एवं महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के कार्य का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी के साथ कार्य गुणवत्ता व मापदंडों अनुसार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम संदीप शिवा,एसडीएम, एल एन गर्ग,
स्मार्ट सिटी अभियंता नीरज पांडे, नगर निगम के ईई पीयूष भार्गव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।